बागपत के रटौल गांव में एक आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की माने तो कुछ दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी लेकिन अपनी पत्नी से उसका विवाद चलने लगा। वारदात वाले दिन युवक का फिर से अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ जिसके बाद वो गुस्से में घर से निकल गया और अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।