फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक! किसे दिया ऑफर?

Sun, 13 Sep 2026 05:13 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने खुद वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अखिल गिरि से फोन पर लंबी बातचीत की है... बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने अखिल गिरि को शनिवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया है। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि TMC नंदीग्राम सीट से अखिल गिरि को उम्मीदवार बना सकती है.. हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी नाम का ऐलान नहीं किया गया है... खुद अखिल गिरि ने इस बातचीत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी ने उनसे नंदीग्राम उपचुनाव की रणनीति को लेकर राय मांगी थी। गिरि ने कहा, "दीदी ने उपचुनाव को लेकर चर्चा की थी, मैंने अपनी तरफ से जो सुझाव थे, वो उन्हें दे दिए हैं। मैंने अपने सुझाव पार्टी को व्हाट्सएप पर भी भेज दिए हैं...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें