देहरादून पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड परमिंदर के दोस्त सुनील की पत्नी गीता और उसके नौकर बिन्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि नाभा जेल ब्रेक की पूरी साजिश देहरादून में ही रची गई थी, जिसमें सुनील भी शामिल था। सुनील के मकान से दो लाख की नगदी के अलावा बिना प्रिंट हुए 123 आधार कार्ड, पहचान पत्र की प्लास्टिक आईडी, ड्रील, फर्जी सिम और मोबाइल फोन के साथ बम और हथियार बनाने के सामान बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस सुनील की धरपकड़ की कोशिश में जुटी हुई है।