भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बैंकों से कैश निकालने की लिमिट खत्म कर दी है। लेकिन इसके साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई हैं। आरबीआई के नए सर्कुलर के मुताबिक 29 नवंबर से कैश निकालने की कोई लिमिट नहीं होगी, लेकिन ये तभी संभव होगा जब खाताधारक ने अपने खाते में लीगल नोट जमा करवाएं हों। अगर 1000-500 के पुराने नोटों में पैसा जमा करा रहे हैं तो एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकालने की लिमिट कायम रहेगी।