कानपुर में कोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन करने आई युवती को उसके घरवाले घसीट कर ले गए। युवती के साथ आए युवक के साथ उन्होंने हाथापाई भी की। वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लड़के ने कहा कि उन्होंने शादी कर ली है। लड़की के घरवालों ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की अभी नाबालिक है और उसे बरगलाया गया है। देर तक इस मामले को लेकर रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर हंगामा होता रहा।