लोकसभा में नोटबंदी को लेकर शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोर्चा संभाला और कहा कि वो चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन सरकार ही इससे पीछे हट रही है। इसी बीच बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राष्ट्रपति की फटकार के बाद भी विपक्ष नारेबाजी में जुटा है । इसके लिए विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने भी विपक्ष ने संसद में हंगामा करके जनता का पैसा बरबाद करने के लिए माफी की मांग की।