‘आप’ के निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल से रशिया दौरे का ब्यौरा देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने ‘आप’ के भ्रष्टाचारों के खिलाफ ‘लेट्स क्लीन अप’ मूवमेंट की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने ‘आप’ के पूर्व नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण से माफी भी मांगी।