फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा AAP से सस्पेंड

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 08 May 2017 08:03 PM IST

दिल्ली सरकार से बर्खास्त आप नेता कपिल मिश्रा ने पार्टी नेता संजय सिंह के आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया।  उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से पैसे लिए। साथ ही लैंड डील मामले पर बोलते हुए खुलासा किया और बताया कि इस डील से केजरीवाल के साढू को फायदा पहुंचाया गया। बीजेपी एजेंट कहे जाने से नाराज मिश्रा ने कहा कि अगर एजेंट हूं तो कोई सबूत दें कि मेरा बीजेपी या उसके किसी नेता कोई संपर्क है। इसके साथ ही कपिल ने कहा कि वह मंगलवार साढ़े ग्यारह बजे सीबीआई दफ्तर जाकर सबूत देंगे। बीजेपी में जाने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आप से जुड़े रहेंगे साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो उन्हें पार्टी से निकालकर दिखाएं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें