पिछले कुछ दिनों से रेल हादसों में ईजाफा होता जा रहा है। इस बार खबर नई दिल्ली से है। जहां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जम्मू राजधानी पटरी से उतर गई। हादसा तब हुआ जब ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी। इस हादसे में राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ दिन पहले ही शिवाजी ब्रिज के पास रांची झारखंड राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी।