फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“शोभा डे को चिंता है तो कराएं मेरा इलाज”

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नीमच Updated Sat, 25 Feb 2017 11:10 AM IST

राइटर शोभा डे ने जिस पुलिस वाले की फोटो इस्तेमाल कर मुंबई पुलिस के लिए ट्वीट किया था उस इंस्पेक्टर ने अब नाराजगी जताई है। इंस्पेक्टर दौलत सिंह जोगावत ने कहा कि ‘मैडम मैं फिट होना चाहता हूं, अगर आपको मेरी चिंता है तो मेरा इलाज कराएं’। जोगावत ने आगे कहा कि इस वजन की वजह मेरी बीमारी है।  जोगावत यहीं नहीं रुके उन्होंने अपना मजाक उडाए जाने की शिकायत आला अफसरों से भी की है। शोभा डे ने बीएमसी इलेक्शन के वक्त ट्वीट के जरिए मुंबई पुलिस को लेकर तंज कसा था। सारा विवाद शोभा डे के उस ट्वीट के बाद शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने जोगावत की फोटो के साथ मुंबई पुलिस पर तंज कसते हुए लिखा था कि मुंबई में आज हैवी बंदोबस्त किए हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें