अमर उजाला ने सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं की मदद के लिए अब टॉपर्स को उनके शहर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। टॉपर्स टूर का पहला पड़ाव बना लखनऊ, जहां अलग अलग परीक्षाओं में टॉप करने वालों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वालों के साथ अपने अनुभव बांटे और उनके सवालों के जवाब भी दिए। टॉपर्स टूर लखनऊ में आइएएस टॉपर शैलेश कुमार ने बताया कि आईएएस बनने के लिए एक रूटीन टाइम टेबल को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें, साथ ही सेल्फ स्टडी पर भी ध्यान दें। टॉपर्स टॉक की इस सीरीज की अगली कड़ी में कुछ और परीक्षाओं के टॉपर्स अपने अनुभव साझा करेंगे। टॉपर्स टॉक सुनने और सरकारी नौकरियों की तैयारियों में मदद पाने के लिए आप यहां तमाम विषयों पर अलग अलग वीडियो देख सकते हैं।
http://www.amarujala.com/video/education/career-plus