बहराइच में पिछले एक सप्ताह से जिला अधिकारी अभय के खिलाफ चल रहा होमगार्ड संघ का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है। ये प्रदर्शन डीएम ऑफिस के पास बने धरना स्थल पर किया जा रहा था। होमगार्डों का आरोप था कि जिला अधिकारी अभय ने डीएम आवास की सुरक्षा में लगे एक कमांडर समेत 5 होमगार्ड के जवानों को चंदन के दो पेड़ों की चोरी के आरोप में खूब पीटा। जिससे नाराज होमगार्ड संघ जिला अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।हालांकि अब पुलिस के बड़े अधिकारियों ने समझाबूझा कर मामला शांत करा दिया है ।