पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की घटना से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ऐसा भड़कीं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को ही धमकी दे दी। हरसिमरत कौर ने कहा कि अगर अकाली दल के कार्यकर्ताओं को इशारा भी हो जाए तो वो आम आदमी पार्टी के नेताओं को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आप सांसद भगवंत मान पर पंजाबियों को बेइज्जत करने का आरोप लगाया।