इलाहाबाद संग्रहालय में आयोजित सोलर पैनल उद्घाटन और पेंटिंग प्रदर्शनी के आयोजन में यूपी के राज्यपाल राम नाईक मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और संग्रहालय परिसर के भव्य गेट और पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान पेंटिंग पर आयोजित स्मारिका का विमोचन किया गया। इस आयोजन में न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय और न्यायमूर्ति सुधीर नारायण भी शामिल हुए।