भरतपुर में करीब 11 वर्ष पहले हुई गोपालगढ़ हिंसा को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जापान और साउथ कोरिया यात्रा नए विवाद में फंस गई है। जयपुर के जिला न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री शर्मा हिंसा के इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। शर्मा जमानत शर्तों का उल्लंघन कर विदेश यात्रा पर चले गए। याचिका के जरिए शर्मा की जमानत निरस्त कर उन्हें अभिरक्षा में लेने की मांग की गई है। अदालत मामले पर 24 सितंबर को सुनवाई करेगी...