बागपत की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में दलाल के हाथों बेच दिया गया। दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने की बात कहकर एक रेलवे कर्मचारी उसे दिल्ली ले आया। और कुछ लोगों के हाथों 15 लाख रुपये में बेच दिया गया। युवती किसी तरह बचकर बागपत वापस पहुंची और शहर के एसपी को सारी घटना के बारे में बताया। युवती का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई जांच नहीं कर रही।