बेंगलुरु में हुए वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्रकार हत्याकांड को लेकर बीजेपी और संघ पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दे डाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल के आरोप को आधारहीन बताया है।