तुर्की के इस्तांबुल में फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुए दो बम धमाकों में 29 लोगों की मौत हो गई जबकि 166 लोग घायल हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि एक विस्फोट को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। हाल ही में बने वोडाफोन एरीना स्टेडियम के बाहर बम धमाके उस वक्त हुए जब हजारों फुटबॉल फैन्स वहां से जा चुके थे। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।