पत्नी डिम्पल यादव के साथ कानपुर पहुंचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी और हिंदू युवा वाहिनी को आड़े हाथ लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और हिंदू युवा वाहिनी की राजनीति का तरीका समाज को बांटने वाला और समाज के सौहार्द में जहर घोलने वाला है।