समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एसपी में चल रहे महासंग्राम को लेकर सुलह की कोशिशों को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मुलायम के बीच कड़वाहट कम हो रही है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश के बीच लंबी बैठक के बाद मुलायम सिंह संतुष्ट हैं और बहुत पॉजिटिव मूड में हैं। साथ ही उन दोनों के बीच सुलह कराने के लिए वो किसी भी दरवाजे पर झुकने को तैयार हैं।