OROP के मुद्दे पर आत्महत्या करनेवाले रिटायर्ड फौजी रामकिशन ग्रेवाल के अंतिम संस्कार में बड़े-बड़े नेता पहुंचे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामकिशन को शहीद बताते हुए परिवार को एक करोड़ रुपये देने की बात कही। वहीं राहुल गांधी अंतिम संस्कार के वक्त कुछ भी कहने से बचते दिखे।