कश्मीर घाटी में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के मकसद से सीआरपीएफ ने एक पहल की है । सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत श्रीनगर के डाउन टाउन एरिया स्थित नक्शबंद स्कूल में बच्चों को किताबों के साथ और जरूरी सामान बांटे । पिछले कुछ महीनों से फैली अशांति के बावजूद सीआरपीएफ की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया । सीआरपीएफ के इस कदम का मकसद यहां के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई करना है । वहीं सीआरपीएफ की इस मदद से यहां के लोग खुश हैं उनका कहना है कि किताबों औऱ जरूरी सामान जैसी मदद फोर्स की तरफ से दी गई है उसका इस्तेमाल वे लोग सही दिशा में करेंगे ।