नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता की मिसाल कायम की। सीआरपीएफ के जवानों ने तेज बुखार में तपने वाली एक ग्रामीण महिला को स्ट्रेचर में लिटाकर अस्पताल पहुंचाया। दंतेवाड़ा के अंदरूनी इलाकों में विशेष अभियान चला रहे सीआरपीएफ की टुकड़ी को एक घर के बाहर रोते हुए दो बच्चे दिखाई दिए। जवानों ने घर के अंदर जाकर देखा तो एक महिला बुखार में तप रही थी। जिसके बाद जवानों ने पैदल स्ट्रेचर पर महिला को अस्पताल पहुंचाया।