फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज की मानें तो नोटों से भी हटेगी गांधी जी की तस्वीर?

Sat, 14 Jan 2017 06:15 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला/नई दिल्ली

खादी ग्रामोद्योग के कैंलेडर और डायरी पर गांधी जी की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने पर भड़की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने उसमें और घी डाल दिया है। विज ने कहा कि “जब से खादी से गांधी का नाम जुड़ा तब से खादी डूब गई, मोदी गांधी से बड़े ब्रैंड अंबेसडर हैं, इसलिए गांधी की जगह उनकी फोटो लगाने का फैसला सही है”। विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि “जल्दी ही नोटों पर से भी गांधी जी की फोटो हटा दी जाएगी”। हालांकि विवाद बढ़ता देख हरियाणा सरकार ने खुद को विज के बयान से अलग कर लिया और बाद में अनिल विज ने भी इस बयान को निजी बयान बता दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें