यूपी को ये साथ पसंद है के नारे के साथ चुनावी मैदान में कूदी कांग्रेस और एसपी के कार्यकर्ताओं को शायद ये साथ भा नहीं रहा। कानपुर की महाराजपुर सीट से कांग्रेस और एसपी के प्रत्याशी आपस में ही भिड़ गए। कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल ने एसपी प्रत्याशी अरुणा तोमर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई कि उन्होंने कांग्रेस के लेटर पैड का गलत इस्तेमाल किया।