जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के कांस्टेबल साहब शुक्ला के परिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। शहीद कांस्टेबल साहब शुक्ला का पूरा परिवार लखनऊ में रहता है। कांस्टेबल के शहादत की खबर सुनकर पूरे घर में मातम छा गया है। वहीं मिली सूचना के मुताबिक सोमवार की सुबह मझगांवां घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार होगा।