देहरादून में क्लेमेंट टाउन स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अमर उजाला ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आगाज हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। ज्योतिष महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी यहां पहुंचे, जिन्होंने लोगों को निःशुल्क सेवाएं दी।