विश्व विकलांगता दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल बांटी। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को खास तौर पर अपने घर पर आमंत्रित किया और ट्राई साइकिल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ट्राई साइकिल से दिव्यांगों को जीवन में आगे बढ़ने और समय के साथ चलने में मदद मिलेगी