रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने वाराणसी में बीजेपी पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों ने पार्टी के अंदर चल रही कलह को मंत्री जी के सामने रखा। कैंट विधानसभा की पार्षद मीनू दास ने कैंट प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव पर आरोप लगाते हुए कहा सौरभ के कुछ साथियों ने जबरन उनसे अपने समर्थन के कागज पर हस्ताक्षर कराए।