देश भर से खबर आ रही है कि बाजार में नकदी की किल्लत हो गई है। ऐसी खबरें हैं कि बिहार में सबसे ज्यादा नकदी बाजार से गायब हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है कि 2000 रुपये के नोट के रूप में नकदी को बाजार से गायब किया जा रहा है और सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।