रामजस कॉलेज हिंसा मामले से चर्चा में आई डीयू स्टूडेंट गुरमेहर कौर के मामले में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि बोलने की आजादी का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे दो विचारधाराओं की लड़ाई बताया।