मंगलवार शाम ओडिशा के कटक में एक हादसा हो गया। दरअसल यहां यात्रियों से भरी एक बस महानदी पर बने पुल से नीचे गिर पड़ी, जिस वजह से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया गया है।