मुजफ्फरनगर हादसे के शिकार हुए लोगों की तलाश में उनके अपने भटक रहे हैं वहीं ओडिशा के बीजेपी विधायक रविनारायण नायक भी घटनास्थल पर पहुंचे। अमर उजाला टीवी से बातचीत के दौरान रविनारायण नायक ने बताया कि ओडिशा के भी 3 यात्री गायब है, जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुई कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के पुरी से हरिद्वार जा रही थी।