कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से 2024 में बढ़ेगी बीजेपी की परेशानी? लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के सियासी आधार को दोबारा से मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की 'भारत जोड़ो' यात्रा जारी है। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। जहां, इस यात्रा को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस को इस यात्रा से अपना जनाधार बढ़ने की भी उम्मीद है। इस यात्रा में कांग्रेस के साथ ही दूसरी राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकार और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हो रहे हैं।