राज्यसभा में जीएसटी से जुड़े चार अहम बिल बगैर किसी संशोधन के पास हो गए। जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जब जीएसटी बिल लागू करने की बात आती है तो सभी राजनीतिक दल एक आवाज के साथ सामने आए हैं। जिसके लिए वो सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। जेटली ने कहा, “17-18 मई को हम नियमों और दरों को अंतिम मंजूरी दे देंगे और इसे 01 जुलाई से लागू किया जा सकता है।"