फतेहपुर में अपना दल कृष्णा गुट ने यूपी चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अपना दल कृष्णा गुट 150 सीट पर चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी लंबे समय से आरक्षण समाप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अपना दल यह बताना चाहता है कि आरक्षण हमें भीख में नहीं मिला है यह संविधान की प्रक्रिया के तहत है। इसे खत्म करना तानाशाही है।