फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 से ज्यादा लोगों की मौत

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, रामबन Updated Mon, 17 Jul 2017 01:32 AM IST

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग अमरनाथ से दर्शन के बाद लौट रहे थे। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। रस्सी की सहायता से लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। जैसे ही हादसे की खबर मिली आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। हादसा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के रामबन में हुआ। अभी तक हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें