मुजफ्फरनगर के खतौली में हुई रैली के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने नोटबंदी से लेकर पलायन और बजट के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा। पीएम को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा, पीएम मोदी खुद पलायन करके आए हैं। वो पहले गुजरात से यूपी आए और फिर दिल्ली चले गए। बजट में युवाओं, किसानों और कमजोरों को कुछ भी नहीं दिया।