आगरा में यमुना पार इलाके में पानी की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि न तो उनके इलाके में ट्यूबवेल है और ना ही हैंडपंप। घरों में जो पाइप लाइन हैं उसमे पांच-सात मिनट ही पानी आता हैं जिसके कारण मजबूरी में टैंकरों से पानी लेना पड़ता है।