फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: खुले में शौच के खिलाफ महिलाओं की अनूठी दौड़, वीडियो वायरल

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Wed, 13 Oct 2021 03:56 PM IST

स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार लगातार देश को ओडीएफ यानि ओपन डेफिकेसन फ्री बनाने की कोशिश में है। ऐसे में यदि लोगों का भी प्रयास हो तो इस अभियान को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। मध्य प्रदेश के भोपाल का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो देखने में भले थोड़ा अजीब हो पर ये महिलाएं इस अनूठे अंदाज़ में एक संदेश देने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो में 18 बुजुर्ग औरतें लोटा दौड़ के माध्यम से खुले में शौच ना करने का संदेश दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल निश्चित ही सराहनीय है और महिलाओं का इस तरह जागरुकता का संदेश देना स्वच्छ भारत अभियान को और मजबूती देगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें