यूपी में अवैध बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई का असर सिर्फ मीट व्यापारियों पर ही नहीं हो रहा बल्कि अब इसका असर उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों में बंद मांसाहारी जानवरों पर भी हो रहा है। सही मात्रा में मीट न मिलने से चिड़ियाघर के मांसाहारी जीव भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।