दो दिन के दौरे पर आगरा पहुंचे यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने आगरा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद प्रेसवार्ता में डीजीपी ने कहा कि प्रदेश भर के दागी पुलिसकर्मियो की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही इन पर कारवाई की जाएगी। उन्होंने आगरा जोन के माफियाओं के खिलाफ सूची बनाकर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने बताया की मथुरा रिफाइनरी से तेल चोरी के आरोपी मनोज गोयल की गिरफ्तारी को इसी दिशा में एक कदम है।