आजमगढ़ के केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज में चल रहे 26वें जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम के दौरान हुए एक हादसे में शिक्षिका और छात्रा की मौत हो गई। यहां के सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित इस कॉलेज में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा अर्चना चौहान रामपुर भुजही की निवासी थी। जबकि हादसे में मारी गई एक शिक्षिका प्रमिला चौहान जौनपुर की रहने वाली थी।इस हादसे के बाद शिक्षिका के परिजन नाराज हैं। उन्होंने शिक्षिका प्रमिला की मौत के पीछे कॉलेज प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया है।