फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुआ था 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध, लाहौर तक घुस गई थी भारतीय सेना

कनवर्जेंस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Sep 2019 05:48 PM IST

देश के बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर तनातनी चल रही थी। जम्मू-कश्मीर का मुद्दा बड़ा तो था ही लेकिन कच्छ का रण, जो कि एक बंजर इलाका है, के बंटवारे पर भी विवाद बना हुआ था। 20 मार्च 1965 को पाकिस्तान ने जानबूझकर कच्छ के रण में झड़पें शुरू कर दीं। शुरू में इनमे सिर्फ सीमा सुरक्षा बल ही शामिल थे पर बाद में दोनो देशों की सेना भी युद्ध में शामिल हो गई। 1 जून 1965 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैरोल्ड विल्सन ने दोनों पक्षों के बीच लड़ाई रुकवा कर इस मसले को हल करने के लिये एक निष्पक्ष मध्यस्थ न्यायालय की स्थापना कर दी। इस न्यायालय ने कच्छ के रन की करीब 900 वर्ग किलोमीटर जमीन पाकिस्तान को नाम कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें