आराध्य देव बिजली महादेव के दर्शनों के लिए सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर में लग गईं हैं। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित मंदिर में रविवार की सुबह 06:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भोले बाबा के जयकारों और भजन-कीर्तन से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। वहीं, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के वाहन भी बिजली महादेव सडक़ पर दौड़ रहे है। ट्रैफिक जाम की समस्या न आए। इसके लिए पुलिस ने बारीपधरू से पेच्छा तक ट्रैफिक को वन-वे कर रखा है। देवता बिजली महादेव मंदिर कमेटी के महासचिव मुनीष शर्मा ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से सफाई रखने की अपील की गई है।