नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से एक बार त्रासदी का दौर इस बरसात में भी शुरू हुआ है जो हम सब लोगों के लिए चिंता का विषय है। आज रात से जिस प्रकार से बारिश से हिमाचल प्रदेश में अलग अलग स्थानों में हुई है जिसके कारण बहुत बड़ी जानमाल की क्षति हुई है। अभी तक जो जानकारी मिली है 50 लोगों की मिसिंग यानी कि जो बाढ़ की चपेट में आए हैं वो खबर मिली है और दो लोगों की दुखद मृत्यु भी हुई यह भी खबर हमको प्राप्त हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के सभी भाई बहनों से इस बात के लिए निवेदन करना चाहूंगा कि ऐसी बारिश के दौरान वो एहतियात के साथ अपना दिनचर्या का काम करें और विशेष तौर से ऐसे इलाके में ना जाएं जहां पानी का बहाव ज्यादा हो, नदी हो, नाला हो और उसके साथ साथ में यह भी मैं जरूर कहना चाहूंगा जो हमारे टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश में इस वक्त मौजूद हैं, जो आए हुए हैं, जहां हैं वहां सुरक्षित स्थान पर रहें और ज्यादा कोशिश न करें। इस वक्त जो है बाहर की मूवमेंट पर जाने की, क्योंकि अभी तक का अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश का यह दौर अभी तक तीन दिन तक और भी चलने वाला है।