फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: खनन गतिविधियों में शामिल होने के भाजपा के आरोपों पर युवा कांग्रेस नेता अभिनव कुमार ने किया पलटवार

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 05:40 PM IST

भाजपा की ओर से खनन गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों पर युवा कांग्रेस नेता व पूर्व स्पोर्ट्स सेल चेयरमैन अभिनव कुमार ने शनिवार को विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पलटवार किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं किए गए, तो मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। अभिनव कुमार ने कहा कि उनका अवैध खनन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उनके पास खनन से संबंधित कोई मशीनरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर उन पर झूठे आरोप लगा रही है, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला उपायुक्त जतिन लाल ने स्वां नदी क्षेत्र में आधी रात को छापेमारी कर अवैध टिपरों को पकड़ा, जो इस बात का संकेत है कि प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके भाजपा यह आरोप लगा रही है कि प्रशासन और सरकार खनन माफिया से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन कांग्रेस सरकार का हिस्सा है और यह प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश में कोई भी गैर कानूनी कार्रवाई न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें