आईएसबीटी ऊना में बरसात को लेकर अड्डा प्रबंधन ने बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था के लिए काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को यहां नालियों की सफाई का अभियान चलाया गया। ऊना बस अड्डे का प्रबंधन एमआरसी समूह की तरफ से किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी रोहन चंद ठाकुर की तरफ से बरसात को लेकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इस कड़ी में बुधवार को आईसीबीटी ऊना में पानी की निकासी को लेकर बनाए गए ड्रेनेज की साफ-सफाई शुरू की गई। इस पर जानकारी देते हुए एमआरसी ग्रुप ऊना के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने बताया कि बरसात से पूर्व बस अड्डे में जल निकासी को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नालियों को भी साफ करवाया जा रहा है। ताकि आने वाले समय में जल भराव की समस्या पैदा ना हो सके।