मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति और परिवार तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इससे वंचित न रहे। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से अपना परिवार सुखी परिवार पहल के तहत यह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में बीपीएल परिवारों की जरूरतों और समस्याओं को जाना जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जा सके। यह बात विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत डठवाड़ा में मंगलवार को क्षेत्र की 16 पंचायतों के लिए आयोजित क्लस्टर स्तरीय विशेष जनसंवाद कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखुविंद्र सिंह सुक्खू की सोच के अनुरूप जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि सभी पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले।