फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार मात्र रोना रोने का काम कर रही है। वर्तमान में प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए हैं उनमें से एक भी धरातल पर पूरा नहीं किया है। वह ऊना जिला के बंगाणा में भाजपा मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की बात पर छल-कपट किया गया है। युवाओं को पांच लाख रोजगार के नाम पर नौकरी देने की बात पर भी बेरोजगारों के साथ झूठे वायदे करके कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है। आपदा में भारत सरकार की ओर से जो हेलीकॉप्टर दिए गए थे। उनमें कांग्रेस के नेताओं ने घूमने का ही काम किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ के माध्यम से 1762 करोड़ रुपये जारी करवाए हैं। लेकिन प्रदेश में वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पैसा नहीं होने का रोना रोकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें